Showing posts with label तेजस पूनिया tejas poonia natyata studio gurwinder singh rajdeep Singh navi bhangu Raman deep dhillon. Show all posts
Showing posts with label तेजस पूनिया tejas poonia natyata studio gurwinder singh rajdeep Singh navi bhangu Raman deep dhillon. Show all posts

Friday, December 13, 2019

रिव्यू : तिल तिल तड़पती क्यों होता है दिल



लघु फिल्मों या कहें शार्ट फिल्मों का चलन आजकल तेजी से बढ़ रहा है। और कई सारी ऐसी फिल्में फ़िल्म महोत्सवों में भी सराही जाती रही हैं। क्यों होता है दिल भी कुछ ऐसी ही फ़िल्म है।

फ़िल्म में दो दोस्त हैं एक लड़का और एक लड़की। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। उनके आपस में जिस्मानी तालुकात भी हैं। उनके प्यार के चलते लड़के के माँ बाप लड़की के घर रिश्ता लेकर भी आते हैं। पर वहीं एक शर्त भी रख देते हैं कि लड़की पढ़ाई भले पूरी कर ले किंतु उसके बाद वह जॉब नहीं करेगी। इसी बात पर आपस में नाराजगी होती है। और एक नई लड़की आती है। अब उनका प्यार मुकम्मल शादी में तब्दील हो पाता है या नहीं यह जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी पड़ेगी।

फ़िल्म की कहानी साधारण है किंतु वर्तमान के परिदृश्य पर बिल्कुल फिट बैठती है। ऐसी कहानियां कई बार कही जा चुकी है। फ़िल्म के निर्देशक राजदीप सिंह साधारण कलाकारों से भी बेहतर काम करवाते हुए नजर आए हैं। फ़िल्म की कहानी लिखी है। गुरविंदर लोटे ने और कलाकार नवी भंगू , रमन दीप ढिल्लों, समीक्षा शर्मा, सिमरन जीत सिंह, सुखराज थिंड, मनजीत थिंड, देविंदर भगत और धरमिंदर कालरा सभी के द्वारा किया किया अभिनय औसत दर्जे के है।
विशेष तारीफ फ़िल्म के म्यूजिक के लिए विक्की भोई और बैकग्राउंड स्कोर के लिए बिन्नी सिंह की कि जानी चाहिए। फ़िल्म के एकमात्र गाने के गीतकार राजदीप सिंह की कलम भी बेहतर है। एडिटिंग के लिए प्रीत रंगढ़िया और पवन की तारीफ खुलकर की जानी चाहिए।

कुलमिलाकर यह फ़िल्म वर्तमान के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपना काम और कहानी आसानी से कह जाती है। ।
अपनी रेटिंग ढाई स्टार

Review By Tejas Poonia

फ़िल्म को आप नाट्य स्टूडियो के चैनल के इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
https://youtu.be/5okBC1AJEbY