Showing posts with label 29 अक्टूबर का इतिहास history of 29th October इतिहास के आईने में 29 अक्टूबर tejas poonia Google history. Show all posts
Showing posts with label 29 अक्टूबर का इतिहास history of 29th October इतिहास के आईने में 29 अक्टूबर tejas poonia Google history. Show all posts

Tuesday, October 29, 2019

इतिहास के आईने में 29 अक्टूबर

इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर 1709 में हस्ताक्षर किए। फ्रांसिसी सेना ने 1794 में दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया। बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना 1851 में हुई। स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा 1859 में की। जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को 1863 में मंजूरी दी गई थी। यूनान ने 1864 में नया संविधान अंगीकार किया।
मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 1913 को आए बाढ़ से हजारों लोग मारे गये। पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना 1920 में की।
औटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद 1923 में तुर्की गणतंत्र बना। ब्रिटेन में 1924 को लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार। न्युयार्क में काला मंगलवार। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट के साथ 1930 के वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत 1929 में हो गई।
नाजियों ने 1942 में बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की। विश्व में 1945 को पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने 1947 में बेनेलक्स संघ बनाया।अमेरिका ने 1958 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 1990 को आये भूकंप से 30 लोग मारे गये। न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ 1994 को हुआ।
जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने 1995 में कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया। पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि 1997 में हुई। उड़ीसा में 1999 को विध्वंसकारी समुद्री तुफान आया।आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन 2000 को सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे। पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने 2001 में पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में 2004 को भारतीय राष्ट्रपति  ए०पी०जे० अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में 2005 को भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी। दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में 2005 को आए सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत।असोम में 2008 को हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए अमेरिका के पूर्वी तट पर 2012 में सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत। चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा 2015 को की। मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म 1985 में हुआ।

साभार गूगल