50-60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री का निधन। सबसे पहले निम्मी को अपनी फिल्म बरसात में ब्रेक दिया राजकपूर ने। इस फिल्म के हिट होने के बाद निम्मी ने कई फिल्मों में काम किया था।
मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। मुंबई के सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। स्टार्स निम्मी के निधन पर दुख जाहिर कर रहे है।
एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा- RIP प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका धन्यवाद। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।
महेश भट्ट ने ट्वीट कर लिखा- आप अपने दिल की इच्छा को जीत सकते हैं, लेकिन अंत में आप मौत से धोखा खा जाते हैं. Goodbye Nimmiji
प्रोड्यूसर नावेद जाफरी ने भी निम्मी की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- एक खूबसूरत आत्मा का आज निधन हो गया। भगवान उनके परिवार को ताकत प्रदान करें। #nimmi #ripnimmi #actress
एक्टर जावेद जाफरी ने ट्वीट कर लिखा- मुझे कुछ सालों पहले 4 क्लासिक बॉलीवुड ब्यूटीज के साथ फ्रेम में आने का एक अवसर मिला था। #Azra #Nimmi #Kumkum #Ameet
1950-60 में हिट फिल्में देने के लिए जानी जाती थीं। आन, बरसात, अमर, दाग, दीदार, मेरे महबूब, कुंदन जैसी फिल्में उन्होंने दीं। निम्मी ने 16 साल से फिल्मों में काम करना शुरु किया था। साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रहीं। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था। उनका असली नाम 'नवाब बानो' था। निम्मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया था। निम्मी ने कई फ़िल्म पुरुस्कार भी अपने नाम किए।
Tejas Poonia

No comments:
Post a Comment